कर्नाटक में हाल ही में हुई परीक्षा के दौरान हिंदू परीक्षार्थियों के जनेऊ उतरवाने के मामले ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे ‘कांग्रेस की पुरानी हिंदू विरोधी सोच’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक घटना नहीं, सोच का परिणाम है। परीक्षा के नाम पर छात्रों के धार्मिक प्रतीकों, विशेषकर हिंदू छात्रों के जनेऊ उतरवाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे सुनियोजित प्रयास करार दिया, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें:‘NIA जांच की मांग क्यों नहीं की…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के हिंदू संगठन, ममता सरकार पर लगाए ये आरोप
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई छात्र सिर्फ जनेऊ पहनकर नकल कर सकता है? यह कुतर्क सिर्फ एक समुदाय विशेष को लक्षित करने का प्रयास है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्य अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति में इतने लिप्त हैं कि उन्हें हिंदू समुदाय की भावनाओं की कोई परवाह नहीं रह गई है।
पूर्व पीएम के बयान का जिक्र
यह घटना केवल कर्नाटक तक सीमित नहीं है, बल्कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड और अन्य कांग्रेस-इंडी गठबंधन शासित राज्यों में भी हिंदुओं पर इस तरह के हमले देखने को मिल रहे हैं। कंठ ने यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कंठ ने एक उर्दू अखबार में छपी रिपोर्ट में राहुल गांधी के बयान को लेकर भी दावा किया, जिसमें कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया गया था।
यह भी पढ़ें:‘महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य…’, भाषा विवाद के बीच बोले देवेंद्र फडणवीस; हिंदी को लेकर दिया ये ऑप्शन
कंठ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति विकास और राष्ट्रहित पर केंद्रित हो चुकी है। देश ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। वहीं, कांग्रेस और इंडी गठबंधन शासित राज्य आज भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति में उलझे हैं। भाजपा ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
35 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
51 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines