Karnataka Hanuman Flag Row: कर्नाटक में मांड्या जिले के केरागोडु गांव में हनुमान ध्वज उतारने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला राष्ट्रीय ध्वज VS भगवा ध्वज का रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन मौके पर तनाव बना हुआ है। राज्य के बीजेपी और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के समर्थक इस मामले में आमने-सामने हैं। फिलहाल मौके पर ध्वज स्तंभ के चारों तरफ बैरिकेडिंग की हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल व अतिरिक्त बल तैनात है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस मामले में अफवाह न फैलाने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की है।
वापस ध्वज लगाने का किया गया प्रयास
दरअसल, यह पूरा विवाद रविवार को शुरू हुआ था। यहां केरागोडु के रंगमंदिर के पास करीब 108 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर स्थानीय गांववालों ने भगवा ध्वज लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस ध्वज को हटा दिया। बताया गया कि यहां केवल 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति थी। इसके बाद जिले में तनाव हो गया, लोग ध्वज स्तंभ पर एकत्रित होने लगे और वापस ध्वज लगाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। इस दौरान उग्र प्रदर्शन होने पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
अब इस पूरे मामले में कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में राज्य के बीजेपी, बजरंग दल और जद-एस के समर्थक आमने सामने हैं। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कहा कि-राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बजाय भगवा ध्वज फहराया गया, यह ठीक नहीं है। इसके बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक और आम लोग इस मामले में कमेंट कर रहे हैं। बीजेपी समर्थक हनुमान ध्वज वापस लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कर्नाटक सरकार को सही बता रहें हैं। फिलहाल मांड्या जिले में स्थिति तनाव पुर्ण है। यहां केरागोडु गांव और स्तंभ स्थल के आसपास पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील किया हुआ है।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
4 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
5 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
6 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
10 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
10 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
13 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
13 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines