Karnataka Election: कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सुदीप ने कहा कि मैं पार्टी के लिए सिर्फ प्रचार करुंगा। सुदीप के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। किच्चा सुदीप के मैनेजर ने बताया कि बुधवार को उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कर्नाटक में 10 मई को है चुनाव
अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा कि हां, मुझे धमकी भरा पत्र मिला है और मैं जानता हूं कि यह मुझे किसने भेजा है। मुझे पता है कि यह फिल्म उद्योग में किसी से है। मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा। मैं उन लोगों के पक्ष में काम करूंगा जो मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े हैं।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: ‘सिद्धारमैया का कार्यकाल कर्नाटक के इतिहास में सबसे भ्रष्ट’, भाजपा नेता बीएल संतोष का आरोप
उनके मैनेजर ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही थी कि किच्चा सुदीप आज यानी 5 अप्रैल को अपने फैंस की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, किच्चा सुदीप के मैनेजर जैक मंजू को एक अज्ञात व्यक्ति का पत्र मिला, जिसमें एक्टर के निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी गई। पुत्तनहल्ली पुलिस ने किच्चा सुदीप के मैनेजर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504, 506 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
रिपोर्ट्स में कहा गया कि कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप के साथ-साथ दर्शन तुगुदीपा के बुधवार को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। दावा किया गया है कि दोनों कलाकार दोपहर 2 बजे के आसपास कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines