Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कोलार में रविवार को कांग्रेस और JDS पर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक के विकास में ये दोनों पार्टियां सबसे बड़ा रोड़ा हैं। कांग्रेस और JDS मिलकर चाहे जितना खेल लें लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े वीजन पर कभी काम नहीं कर सकती।
पीएम मोदी बोले- भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले करप्शन काल में कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया भारत से सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थी। बीजेपी को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है इसलिए यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जितने दिन यहां कांग्रेस-JDS का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनी तब यहां के विकास ने नई गति पकड़ी।
डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए कर रही काम: पीएम मोदी
डबल इंजन सरकार जो आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उसपर तेजी से काम चल रहा है। 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए, हर घर तक को बिजली तो छोड़िए… कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी।
पीएम मोदी ने कहा कि 18 हजार गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी और हमने सिर्फ 1000 दिन में 18 हजार गांवों तक और ढाई करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचा कर दिखा दी। कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की, लेकिन बीजेपी सरकार बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है।
पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली से बीजेपी की केंद्र सरकार जितना पैसा भेजती है, वो हर लाभार्थी तक शत प्रतिशत पहुंचता है। पिछले 9 वर्षों में हमने डिजिटल इंडिया की ताकत से अलग-अलग योजनाओं के 29 लाख करोड़ रुपए गरीबों के बैंक खाते में सीधे भेजे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
19 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines