Karnataka commercial tax department raid: कर्नाटक वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से होसकोटे में रेड की गई है। यहां कई बिरयानी विक्रेताओं पर कर चोरी के मामले में कार्रवाई की गई है। बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से होसकोटे की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। जहां पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी का खुलासा कर विभाग की ओर से किया गया है।
होसकोटे को देर रात और सुबह के समय ड्राइव के तौर पर बिरयानी प्रेमियों के लिए आकर्षित जगह माना जाता है। कर्नाटक के वाणिज्यिक कर आयुक्त सी शिखा ने मामले की पुष्टि की है। विजिलेंस की 50 सदस्यीय टीम की ओर से रेड की गई है। जिसके बाद कर चोरी के मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें-Shopian Encounter: सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच दो आतंकी ढेर
इस दौरान एक बिरयानी विक्रेता मालिक के घर से 1 करोड़ 47 लाख रुपये कैश मिला है। आयकर विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आयुक्त शिखा ने कहा कि आरोपी कैश लेनदेन के अलावा कई यूपीआई खातों के माध्यम से पेमेंट ले रहा था। बार-बार खाते बदलने की बात भी सामने आई है।
शिखा ने बताया कि प्लानिंग के तहत टर्नओवर को छिपाने और कर देने से बचने के लिए खेल किया जा रहा था। आरोपी के पास लेन-देन का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला है। न ही बेचे जा रहे सामान के बिल दिए जा रहे थे। विभाग कर चोरी के तरीकों को लेकर लगातार नजर रख रहा है।
कैश को लेकर विभाग की ओर से तय नहीं लिमिट
घर पर मिले कैश के बारे में एक अफसर ने बताया कि अभी इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। घर पर कैश को लेकर आयकर अधिनियम में कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन विभाग की ओर से मिले कैश के बारे में पूरी पूछताछ की जाती है।
संबंधित व्यक्ति को इसके बारे में बताना होता है। अगर नकदी का हिसाब-किताब मिलता है, तो व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होती है। इस दौरान यूपीआई खातों से कर चोरी और लेन-देन से जुड़े कई तथ्यों के बारे में पता लगा है।
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
28 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
32 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
38 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
51 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines