Karnataka BJP Leader Prashant Maknoor Arrest: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक बीजेपी के सोशल मीडिया हेड प्रशांत मकनूर को हिरासत में ले लिया। बेंगलुरु पुलिस ने यह कार्रवाई विवादास्पद वीडियो मामले में की है। भाजपा के एक्स हैंडल पर शेयर की गई इस पोस्ट में दावा किया गया था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ओबीसी, एससी-एसटी की तुलना में मुसलमानों को अधिक फंड दे रही है।
कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय और कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। विवादास्पद वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम सिद्धारमैया का एनिमेटेड रूप दिखाया गया था। वीडियो में एससी-एसटी और ओबीसी के समुदाय को घोंसले के अंडे के रूप में पेश किया गया था। जबकि राहुल गांधी को मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व पेश करते हुए बड़े अंडे के रूप में दिखाया गया था।
चुनाव आयोग ने की थी आलोचना
अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ पहले दर्ज की गई एफआईआर के बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए बीजेपी को वीडियो हटाने का निर्देश दिया गया था। चुनाव आयोग ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से वीडियो हटाने का निर्देश मिलने के बावजूद भाजपा ने आपत्तिजनक वीडियो वाली पोस्ट डिलीट नहीं की।
ये भी पढ़ेंः Air India एक्सप्रेस का यू-टर्न, कंपनी ने सुलझाया विवाद, 25 बर्खास्त क्रू मेंबर्स को किया बहाल
ये भी पढ़ेंः पूर्व जजों ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को दिया ओपन डिबेट का न्योता
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines