भारत के मंदिरों में लाखों-करोड़ों रुपए का दान कोई नई बात नहीं है। देश के कई बड़े मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दान देते हैं। मगर कर्नाटक के एक मंदिर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। इस मंदिर में करोड़ों के कैश के अलावा काफी ज्यादा सोना और चांदी का दान भी दिया गया है।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
कर्नाटक में स्थित इस मंदिर का नाम राघवेंद्र स्वामी मठ मंदिर है। इस मंदिर का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के पुजारी नोट गिनते नजर आ रहे हैं। इस वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि मंदिर के कई पुजारी लाइन से बैठे हैं और उनके सामने ढेर सारे नोट बिखरे पड़े हैं। पुजारी इन नोटों को गिन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भगत सिंह ने क्यों कहा- हमारी पार्टी को नेता नहीं चाहिए, क्या सच होगा उनका सपना?
कितना हुआ दान?
सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस मंदिर में कुल कितने का दान हुआ होगा? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मंदिर में 3 करोड़ से ज्यादा का दान दिया गया है। मंदिर में दान की कुल रकम 3,48,69,621 रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा मंदिर में 32 ग्राम सोना और 1.24 किलोग्राम चांदी चढ़ाई गई है।
1 महीने में हुआ सारा दान
मंदिर को मिला यह दान 1 महीने का है। पिछले 30 दिन के भीतर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने यह सारा दान दिया है। बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित यह मंदिर 16वीं शताब्दी के संत राघवेंद्र स्वामी के नाम पर बना है।
ऋषि सुनक ने किए थे दर्शन
पिछले साल ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी बेंगलुरु में स्थित इस मंदिर में दर्शन किए थे। इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने भी मंदिर में माथा टेका था। इस दौरान पूरे परिवार को मंदिर में आरती करते हुए भी देखा गया था।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे की बड़ी कामयाबी, अमेरिका-यूरोप को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
10 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
54 mins agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
13 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines