Karnataka Banjara Protest: कर्नाटक में आरक्षण को लेकर बंजारा और भोवी समुदाय का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार दोपहर बाद बंजार समुदाय के लोगों ने शिवमोग्गा-शिकारीपुरा राजमार्ग पर आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। बता दें कि राज्य की बोम्मई सरकार की ओर से अनुसूचित जाति (एससी) के लिए घोषित आंतरिक आरक्षण के खिलाफ बंजारा और भोवी समुदाय लगातार प्रदर्शन कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने शिवमोग्गा-शिकारीपुरा राजमार्ग पर जाम लगा दिया और चार अलग-अलग श्रेणियों में अनुसूचित जातियों के लिए आंतरिक कोटा की सिफारिश करने के लिए भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के खिलाफ नारे लगाए।
येदियुरप्पा के घर पर किया था पथराव
अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आंतरिक आरक्षण का विरोध करते हुए बंजारा और भोवी समुदायों के सदस्यों ने सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय और घर पर पथराव किया। थोड़ी देर बाद विरोध और ज्यादा हिंसक हो गया।
बंजारा समुदाय के कुछ सदस्य घायल हो गए। इस बीच, पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाईं, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों पर पथराव करने के बाद शिकारीपुरा शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।
क्यों विरोध कर रहा है बंजारा समुदाय?
बंजारा समुदाय राज्य में अनुसूचित जाति के आरक्षण का एक महत्वपूर्ण लाभार्थी रहा है। बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की ओर से हाल ही में की गई घोषणा के बाद बंजारा समुदाय का आरक्षण का हिस्सा कम होने का खतरा है।
सदाशिव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की ओर से घोषित आंतरिक आरक्षण ने अनुसूचित जाति समुदाय के भीतर विभिन्न उप-जातियों को विशिष्ट कोटा आवंटित किया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ‘अनुसूचित जाति-छूत’ को कम आरक्षण दिया गया, जिससे बंजारा समुदाय का संबंध है।
शेड्यूल कास्ट (SC) रिजर्वेशन को 4 हिस्सों में बांटा
बोम्मई सरकार ने 24 मार्च को शेड्यूल कास्ट (SC) को मिलने वाले रिजर्वेशन को 4 हिस्सों में बांट दिया था। नई घोषणा के मुताबिक, अब शेड्यूल कास्ट (लेफ्ट) को 6%, शेड्यूल कास्ट (राइट) को 5.5%, शेड्यूल कास्ट (टचेबल) को 4.5% और शेड्यूल कास्ट (अन्य) को 1% आरक्षण दिया जाएगा।
बता दें कि कर्नाटक में शेड्यूल कास्ट के अंदर 101 जातियां आती हैं, जिन्हें इन 4 कैटेगरी में बांटा गया है। इसकी घोषणा के बाद कर्नाटक के कानून मंत्री ने कहा कि ये आरक्षण जनसंख्या के आधार पर दिया गया है।
कानून मंत्री ने कहा कि आर्टिकल 341(2) के तहत चारों कैटेगरी बनाई गई है। इस बदलाव को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए केंद्र सरकार को रिकमेंडेशन भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
14 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
16 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines