Agnipath Scheme : कृषि बिल के बाद अग्निवीर योजना मोदी सरकार के गले की फांस बनती जा रही है। इस स्कीम की वजह से लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे को जमकर उठाया। इस बीच कारगिल विजय दिवस 2024 के अवसर पर अग्निवीरों को बड़ी सौगात मिली। उत्तर प्रदेश के बाद अब दो और राज्यों में भी अग्निपथ योजना के जवानों को नौकरियों में आरक्षण मिलेगा। इसे लेकर राज्य सरकारों ने घोषणा कर दी। आइए जानते हैं कि किन विभागों में मिलेगा रिजर्वेशन?
मध्य प्रदेश में अग्निवीरों के लिए रिजर्वेशन
उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अग्निवीरों को आरक्षण मिलेगा। इसे लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार एमपी सरकार ने अग्निवीरों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme: अग्निवीरों को यूपी पुलिस-PAC में भी मिलेगा आरक्षण, ‘अग्निपथ’ पर CM योगी का बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी किया ऐलान
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने राज्य के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सभी अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती करेगी।
यह भी पढ़ें : Agniveer योजना का क्यों हो रहा सर्वे? सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की हो सकती है सिफारिश
यूपी में भी मिलेगा आरक्षण
आपको बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि जब अग्निवीर सेना से वापस आएंगे, तब यूपी सरकार पुलिस और पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करेगी। इसके लिए उन्हें यूपी पुलिस और पीएसी में आरक्षण मिलेगा। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
56 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines