Kangana ranaut slams opening ceremony of Paris Olympics: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने पेरिस ओलंपिक 2024 ओपनिंग सेरेमनी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर ओलंपिक सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर कर कंगना ने कहा कि कार्यक्रम को वामपंथियों ने पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें ओलंपिक सेरेमनी में क्या अच्छा नहीं लगा। दरअसल,उन्होंने सेरेमनी में होने वाले इवेंट्स में से एक ‘द लास्ट सपर’ एक्ट के फोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने इस एक्ट में एक बच्चे को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है।
सेरेमनी में बिना कपड़ों के एक व्यक्ति को दिखाया गया
अभिनेत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक ने अपने हाइपर सेक्शुअलाइज्ड एक्ट द लास्ट सपर में बच्चे को शामिल किया, जो उन्हें सही नहीं लगा। उनका कहना था कि विश्व स्तर के इस सेरेमनी में बिना कपड़ों के एक व्यक्ति को दिखाया गया और उस पर नीले रंग का पेंट किया गया था। ऐसा दिखाया गया कि वे ईसा मसीह हैं। उन्होंने कहा कि ये ईसाई धर्म का मजाक है। आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि वामपंथियों ने पेरिस ओलंपिक 2024 ओपनिंग सेरेमनी को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर उठाए सवाल
कंगना ने एक अन्य तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर में एक महिला दिख रही है जिसके हाथ में उसकी कटी हुई गर्दन है। इसके बारे में एक्ट्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा क्या इसी तरह फ्रांस ने ओलंपिक 2024 का स्वागत किया? उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्ट्स का संदेश क्या है? सैटन की दुनिया में आपका स्वागत है? क्या वह यही दिखाना चाहते हैं?’
सेरेमनी में सब कुछ होमोसेक्शुअलिटी पर आधारित
कंगना ने कहा कि कि पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में सब कुछ होमोसेक्शुअलिटी पर आधारित था। उन्होंने कहा कि मैं होमोसेक्शुअलिटी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन ये बात मेरी सोच से परे है कि ओलंपिक सेक्शुअलिटी से कैसे जुड़ा हो सकता है? उन्होंने कहा कि Human excellence का दावा करने वाले सभी देशों के खेलों में भागीदारी पर सेक्सुअलिटी का कब्जा क्यों हो रहा है? एक्ट्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि सेक्सुअलिटी सिर्फ हमारे बेडरूम तक ही क्यों नहीं रह सकती? यह टॉपिक नेशनल आइडेंटिटी क्यों बन गया है?
ये भी पढ़ें: ‘हाय रे किस्मत’ पहले ही मैच में मिली बदनामी, तोड़ा क्रिकेट में 90 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: मैदान पर हार्दिक ने पकड़ी सूर्यकुमार यादव की गर्दन, सामने आया गौतम गंभीर का रिएक्शन
ये भी पढ़ें: भारत और श्रीलंका के मैच पर बारिश का साया? देखें संभावित प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
23 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
58 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
5 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines