Kargil War Captain Vikram Batra Mother Dies : कारगिल युद्ध के नायक और हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का आज निधन हो गया। उन्होंने 77 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश में अंतिम सांस ली। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट कर विक्रम बत्रा की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश के सीएमओ दफ्तर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा के निधन की दु:खद सूचना मिली। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता जी को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को अपार दुःख सहने की क्षमता दें। ॐ शांति!
यह भी पढ़ें : आजादी के 75वें साल पर शहीदों को याद करने के लिए खास हैं ये 5 स्थान, जानिए…
कमलकांत बत्रा ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था
कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा राजनीति में कदम रखी थीं। उन्होंने साल 2014 में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। कुछ महीनों बाद ही उन्होंने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ दिया था। कमलकांत बत्रा ने कहा था कि वे आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक ढांचे से असंतुष्ट हैं।
यह भी पढ़ें : Kargil में माउंट कुन के पास बर्फ में दबे 40 जवान, एक शहीद; 3 की तलाश जारी
कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे कैप्टन विक्रम बत्रा
कमलकांत बत्रा के बहादुर बेटे कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। मरणोपरांत कैप्टन विक्रम बत्रा को वीरता पुरस्कार और परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी बहादुरी को देखते हुए उन्हें टाइगर ऑफ द्रास, लायन ऑफ कारगिल, कारगिल हीरो आदि नामों से पुकारा जाता है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines