गुवाहाटी: असम में विश्व प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक फोटोग्राफर ने 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की है। वारदात को बच्ची की मां के सामने अंजाम दिया गया है। रेप की घटना के बाद पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
मंदिर परिसर में भीख मांगकर गुजारा करती हैं पीड़ित मां-बेटी, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
घटना शनिवार की रात कामाख्या धाम में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार 10 साल की एक बच्ची यहां अपनी मां के साथ भीख मांगती है। देर रात यह लड़की अपनी मां से बिछड़ गई। महिला जब उसे ढूंढती हुई मंदिर की वीआईपी पार्किंग में पहुंची तो वहां एक युवक बच्ची को पकड़े हुए था। महिला के विरोध के बावजूद युवक ने बच्ची के साथ गलत काम किया। दर्द के कारण बच्ची बिलखती रही। मां भी चीख-चिल्लाती रही, लेकिन वह हैवानियत करता रहा। बाद में उसे बुरी हालत में छोड़कर भाग गया। जैसे-तैसे बच्ची की मां ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार…बेटे ने बुजुर्ग मां को बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर सिर दीवार में मारा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इसी इलाके के 28 वर्षीय नयन हलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक यहीं मंदिर परिसर और आसपास एक प्राइवेट फोटोग्राफर के तौर पर काम करता है। फिलहाल महिला और उसकी बच्ची अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, क्योंकि फिर भी ऐसा हो जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही इस घटना को लेकर इलाके में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे तो किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। यहां आने वाले दूसरे लोगों को अपने साथ या तो बच्चों को लेकर नहीं आना चाहिए, या फिर एक पल के लिए भी उन्हें अकेला न छोड़ें।
<
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
35 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines