Who Was Kailashnath Wanchoo: सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत सोमवार (24 नवंबर) को भारत के 53वें CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) के रूप में शपथ लेने वाले हैं. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यायाधीश सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई ) नियुक्त किया है. जस्टिस सूर्यकांत के CJI बनने की चर्चा तो इन दिनों सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक है, लेकिन क्या आप जानते हैं? देश में एक ऐसे भी मुख्य न्यायाधीश (CJI) हुए हैं, जिन्हें लेकर ऐसा दावा किया जाता था कि उनके पास वकालत की डिग्री नहीं थी.
निशिकांत दुबे ने दिलाई पूर्व CJI की याद
बीते सोमवार बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने इस कहानी को फिर से चर्चा में ला दिया. उन्होंने लिखा, ‘क्या आपको पता है कि 1967-68 में भारत के मुख्य न्यायाधीश कैलाशनाथ वांचू ने कानून की कोई पढ़ाई नहीं की थी?’ आइए जानते हैं कौन थे भारत के 10वें CJI कैलाशनाथ वांचू?
यह भी पढ़ें: Explainer: कैसे तय होते हैं भारत के CJI? क्या है कॉलेजियम; सुप्रीम कोर्ट के लिए कितना अहम
कौन थे भारत के 10वें CJI कैलाशनाथ वांचू?
कैलाशनाथ वांचू का जन्म इलाहाबाद के एक कश्मीरी पंडित परिवार में 25 फरवरी 1903 को हुआ था. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया और 1924 में इंडियन सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर लंदन जाकर ट्रेनिंग ली. हालांकि उन्होंने विधि की औपचारिक डिग्री (LLB) कभी नहीं हासिल की, पर ऑक्सफर्ड में अपनी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने आपराधिक कानून का गहन अध्ययन किया और कानून की व्यवहारिक समझ बनाई.
कैसे बने मुख्य न्यायाधीश?
देश की आजादी से पहले वे संयुक्त प्रांत में जॉइंट मजिस्ट्रेट, कलेक्टर और बाद में सेशंस जज बने. 1947 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक्टिंग जज नियुक्त हुए और फिर राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तक पहुंचे. 11 अगस्त 1958 को सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए गए. उनका CJI बनना खुद एक अनोखी घटना थी. पहले CJI के. सुब्बाराव ने 1967 में अचानक इस्तीफा दिया, तब अनुभव में वरिष्ठ वांचू को 24 अप्रैल 1967 को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. करीब 11 महीने तक उन्होंने इस पद पर कार्य किया और इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाए.
संबंधित खबरें
CJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
40 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
2 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
3 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
3 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
3 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
4 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
4 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
5 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines