Kailash Vijayvargiya vs Dayanidhi Maran : डीएमके सांसद दयानिधि मारन के कथित बयान पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। इसे लेकर भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कुछ लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों की सच्चाई अब सामने आ रही है।
उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग ‘घमंडिया गठबंधन’ से जुड़े हुए हैं। इस तरह की बातें होती हैं और कांग्रेस चुप रहती है। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी मारन पर हमला बोलते हुए कहा था कि किसी भी पार्टी के नेता को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।
दयानिधि जिस कथित वीडियो में यह बात कहते नजर आ रहे हैं उसे पुराना बताया जा रहा है। लेकिन अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह विपक्ष के लिए संकट का सबब बन सकता है। वीडियो में मारन को केवल हिंदी पढ़ने वालों और अंग्रेजी पढ़ने वालों के बीच तुलना करते सुना जा सकता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में मारन कह रहे हैं कि जिन लोगों ने बिहार में केवल हिंदी पढ़ी है वो तमिलनाडु में मकान बनाते हैं और सड़कें व शौचालय साफ करते हैं। हालांकि, इसे लेकर मारन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
तेजस्वी यादव ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मारन के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के नेताओं को, भले ही वह किसी भी पार्टी के हों, ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। यह देश एक है। हम दूसरे राज्यों के लोगों का पूरा सम्मान करते हैं और वैसी ही उम्मीद करते हैं।
भाजपा सांसद ने नीतीश कुमार को घेरा
वहीं, भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने इसे लेकर कहा कि डीएमके नेताओं को बिहार के लोगों का अपमान करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य के लोग बाहर जाने के लिए मजबूर हैं क्योंकि नीतीश ने ऐसी स्थिति बना दी है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines