Jyotiraditya Scindia: 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। इस लिस्ट में गुना से बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल था। उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल में दूरसंचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। हालांकि दूरसंचार मंत्री के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पुराने दिनों को याद करके भावुक हो उठे हैं।
जूनियर मंत्री थे सिंधिया
मोदी सरकार में दूरसंचार मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस के दिन याद आ गए। कांग्रेस सरकार में उन्हें इसी मंत्रालय के अंतर्गत छोटा पद दिया गया था। 2007, 2008 और 2009 में ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार विभाग में जूनियर मंत्री थे। वहीं अब उन्हें पूरे मंत्रालय का ही दारोमदार सौंप दिया गया है।
भावुक हुए सिंधिया
कांग्रेसी दिनों को याद करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरा इस मंत्रालय से पुराना रिश्ता रहा है। तीन साल तक मैंने दूरसंचार विभाग में जूनियर मिनिस्टर के रूप में काम किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि देश का दूरसंचार विभाग और डाक विभाग ना सिर्फ स्थानीय बल्कि वैश्विक मंच पर भी अहम रोल निभाने की ताकत रखता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दोनों विभाग बेहतरीन काम करेंगे। हम 140 करोड़ देशवासियों तक हर सुविधा पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
सिंधिया के सामने है बड़ी चुनौती
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार मंत्रालय के साथ-साथ मिनिस्ट्री ऑफ डेवेलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन का भी कार्यभार संभाला है। हालांकि दूरसंचार मंत्री के रूप में सिंधिया के सामने कई चुनौतियां आने वाली हैं। देश के टेलिकॉम सेक्टर में सिर्फ तीन बड़ी कंपनियां हैं- एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया। इनमें वोडाफोन आइडिया भारी कर्ज में डूबी है और इस कंपनी में सरकार का भी अच्छा-खासा शेयर मौजूद है। इसके अलावा दूरसंचार अधिनियम 2023 को लागू करना भी सिंधिया के लिए चैलेंजिग टास्क साबित होगा।
बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। हालांकि मोदी 3.0 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय राम मोहन नायडू के पास है।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
6 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
8 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
9 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
11 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
11 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
12 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
12 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
13 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines