नई दिल्ली: भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस यूयू ललित ने शपथ लिया है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीजेआई के तौर पर शपथ दिलाई। जस्टिस यूयू ललित का कार्यकाल ढाई महीने का होगा। वे आठ नवंबर को रिटायर होंगे। आपको बता दें कि सीजेआई एनवी रमना 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
जस्टिस ललित को 2014 में सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाया गया था। इससे पहले 1971 में जस्टिस एस एम सिकरी पहले चीफ जस्टिस थे जो सीधे बार से आए थे। जस्टिस ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 तक होगा। यानी बतौर चीफ जस्टिस उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम होगा।
कौन हैं जस्टिस यूयू ललित?
जस्टिस यूयू ललित का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में 9 नवंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने सोलापुर के लॉ कॉलेज से वकालत की है। इसके बाद उन्होंने 1983 में एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत की थी। जनवरी 1986 में वे दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
55 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines