नई दिल्ली: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत का 49वां मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति यूयू ललित की नियुक्ति के लिए एक नोटिस जारी किया। वह भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 26 अगस्त को समाप्त हो रहा है। एनवी रमना के पद छोड़ने के बाद ललित 27 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे।
CJI एनवी रमना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में केंद्रीय कानून मंत्रालय को उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस ललित का कार्यकाल तीन महीने से कम का होगा। 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले जस्टिस यूयू ललित केवल 74 दिन के लिए मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।
4 अगस्त को जस्टिस रमना ने केंद्र को सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस ललित के नाम की सिफारिश करके अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को गति दी थी। CJI ने व्यक्तिगत रूप से अपने अनुशंसा पत्र की एक प्रति न्यायमूर्ति ललित को सौंपी थी। ललित को 13 अगस्त 2014 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था।
24 अप्रैल, 2021 को एस ए बोबडे से भारतीय न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में पदभार संभालने वाले भारत के 48 वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमना 16 महीने से अधिक के कार्यकाल के बाद 26 अगस्त को पद छोड़ेंगे।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
21 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
50 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines