JEE Main 2023: JEE Main 2023-24 के एग्जाम के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा दो सत्रों में पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी।
यहां करें आवेदन
NTA ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि पहले सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।
- 15 दिसंबर से 12 जनवरी 2023 तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन फार्म
- 12 जनवरी 2023 रात 11:50 तक भरी जा सकेगी फीस
- परीक्षा के लिए शहरों के नाम का ऐलान- जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में
- एडमिट कार्ड डाउनलोड- जनवरी 2023 के तीसरे हफ्ते में
- परीक्षा की तिथि 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023
CUET 2023: सीयूईटी यूजी और पीजी का एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें सिलेबस समेत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
पेपर में यह होगा
जानकारी के मुताबिक मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। जो एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
13 भाषाओं में परीक्षा
पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है। जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन- 2023 की परीक्षा को 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines