Jammu Kashmir Weather: माइनस तापमान, ठंडे दिन-रात, जमे हुए पानी के पाइप लाइन और डल झील के किनारे… इन सभी के साथ बर्फ की चादर ओढ़े हसीन वादियां… बेशक जम्मू-कश्मीर में हाड़ जमा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन जिंदगी की भागदौड़ से कुछ वक्त की छुट्टी लेकर अगर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आएंगे तो आंखों को सुकून मिलेगा. दिल-दिमाग तारोताजा हो जाएगा और फिर नई शुरुआत करने के लिए जोश से भर जाएंगे, क्योंकि बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट जीवंत हो उठे हैं.
कश्मीर घाटी में दिखे स्वर्ग जैसे नजारे
कश्मीर घाटी, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम ताजा बर्फबारी के बाद मनमोहक शीतकालीन स्वर्ग में बदल गए हैं. सोनमर्ग को सोने का मैदान कहा जाता है, जो आज स्कीइंग और फोटोग्राफी करने वाले देश-विदेश से आए परिवारों से गुलजार है. देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटक भारी बर्फ में खेलते हुए आनंदित नजर आए और उन्होंने कश्मीर की मनमोहक सुंदरता की खूब प्रशंसा की. स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की बढ़ती संख्या का खुशी से स्वागत किया, क्योंकि कश्मीर घाटी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर्यटकों का आना उनके भविष्य के लिए भी सुखदायी है.
श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने तापमान को भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा दिया है. श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात 8 जनवरी को दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहा. सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे तापमान के कारण पानी की पाइपलाइन और डल झील के किनारे जम गए हैं. जम्मू में भी तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे हालात और भी खराब हो गए हैं. कश्मीर के शोपियां में -7.7 डिग्री, पहलगाम में -7.6 डिग्री, पुलवामा में -7.5 डिग्री, श्रीनगर एयरपोर्ट पर -7.4 और गुलमर्ग में -7.2 डिगी तापमान रहा.
माइनस में है इन इलाकों का तापमान
श्रीनगर में -6 डिग्री, काजीगुंड में -6.2 डिग्री, अनंतनाग में -7.1 डिग्री, कुपवाड़ा में -5.8 डिग्री, कोकेरनाग में -3.2 डिग्री, पंपोर में -5.5 डिग्री, अवंतीपोरा में -6 डिग्री, बडगाम में -5.9 डिग्री, बारामूला में -5.7 डिग्री, बांदीपोरा में -5.2 डिग्री, कुलगाम में -3.5 डिग्री और गांदरबल में -5.1 डिग्री तापमान रहा. जम्मू में 5.6 डिग्री, बनिहाल में -0.9 डिग्री, बटोटे में 1 डिग्री, कटरा में 3.5 डिग्री, भद्रवाह में -3.4 डिग्री, कठुआ में 6 डिग्री, उधमपुर में -1, रामबन में 0.5, सांबा में 1.8 डिग्री, राजौरी में -1.7 डिग्री, किश्तवाड़ में 0.8 डिग्री, रियासी में 4.6 डिग्री, डोडा में 0.8 डिग्री और पुंछ में 1.7 डिग्री तापमान रहा.
11 जनवरी से छाएगा बेहद घना कोहरा
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जम्मू, सांबा और कठुआ के मैदानी इलाकों में 11 जनवरी तक मध्यम से घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जिसके 12 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है. कश्मीर में 14 जनवरी तक कोई बड़ी गतिविधि नहीं दिखेगी, हालांकि 15 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. 16-17 जनवरी को ऊंचे इलाकों या कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. ठंड और बीते समय की परेशानियों के बावजूद बर्फ से ढकी घाटियां आने वाले समय में एक शानदार पर्यटन सीजन की उम्मीद जगाती हैं.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines