Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को जम्मू के रियासी में चिनाब दरिया पर बन रहे रेलवे पुलिस का जायजा लिया। इस दौरान वे ट्रॉली में भी सवार हुए और रियासी के वक्कल से डुगा तक 10 किमी तक ट्रैक को भी देखा।
रेल मंत्री अश्विनी ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन है। ये दुनिया के बहुत बड़े अभियांत्रिकी चुनौतियों में से एक हैं। PM मोदी परिवर्तनकारी यातायात को बढ़ा रहे हैं, उसमें ये एक महत्वपूर्ण कड़ी है। चिनाब ब्रिज पर अच्छा विकास है।
यह भी पढ़ें: Dhruv Helicopter: केरल के कोच्चि में ALH ध्रुप हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
चिनाब दरिया पर बन रहे इस पुल को दिसंबर 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे मंत्रालय का दावा है कि ये दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है।
यह एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा ऊंचा है। पुल की कुल लंबाई 1.3 किमी है। इसके निर्माण पर 1400 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
भूकंप में भी सुरक्षित रहेगा पुल
रेलवे पुल को भूकंपरोधी बनाया गया है। भूकंप से बचाने के लिए इसमें बीयरिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण 2005-06 में शुरू हुआ था। 2014 में इसके डिजाइन को मंजूरी दी गई थी। यह पुल अगले 120 सालों तक सुरक्षित रहेगा।
और पढ़िए – राहुल गांधी ने ट्विटर पर बदला अपना Bio, लिखा डिस्क्वालीफाइड एमप
100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती हैं ट्रेनें
इस रेलवे पुल पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकती हैं। यह पुल नदी के तल से 1,178 फीट की ऊंचाई पर है। रेल मंत्री का कहना है कि तेज रफ्तार हवाओं, तापमान, हाईड्रोलॉजिकल प्रभाव जैसे बातों को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है। जल्द ही इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ेंगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
49 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines