जम्मू कश्मीर के त्राल में आज 15 मई दिन गुरुवार की सुबह आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर किए गए हैं। मुठभेड़ अवंतीपोरा जिले के त्राल कस्बे के नादेर इलाके में हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने विशेष खुफिया सूचनाओं के आधार पर OP नादेर नामक अभियान शुरू किया।
सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि ऑपरेशन स्थल पर जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादी छिपे हुए थे। पहचाने गए संदिग्धों में मुगामा त्राल निवासी आसिफ शेख शामिल है, जो अप्रैल 2022 से सक्रिय है और पहलगाम हमले से भी जुड़ा था। पहलगाम हमले के बाद उसका घर ध्वस्त कर दिया गया था। दूसरा आतंकवादी, खादपोरा त्राल का आमिर नजीर वानी, जो अगस्त 2024 से सक्रिय है और उसका घर भी सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया था।
तीसरा संदिग्ध यावर अहमद भट, जो त्राल का ही रहने वाला है। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने विशेष इनपुट के बाद तलाशी अभियान शुरू किया और इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (ADGPI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए चल रहे ऑपरेशन की पुष्टि की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज24 को बताया कि तीनों आतंकवादियों को मार दिया गया है।
पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट
सुरक्षाबलों को मुखबिर से त्राल के जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। आतंकी छिपे होने का पता चलते ही सुरक्षाबलों और पुलिस ने जंगल को घेर लिया। आतंकियों की फायरिंग का सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलवामा में पिछले 48 घंटे में आतंकियों से दूसरी मुठभेड़ हुई है। इससे पहले शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर किए गए थे।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाने का निर्देश दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पूरे जम्मू कश्मीर के हाई अलर्ट पर रखा गया है। हर जिले, हर शहर, हर गांव में सुरक्षाबल और पुलिस तैनात है। ऑपरेशन केलर के तहत आतंकियों को सबक सिखाने का निर्देश है।
शोपियां में ढेर किए गए थे 3 आतंकी
बता दें कि 13 मई दिन मंगलवार को राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिट ने शोकल केलर, शोपियां में 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। मारा गया एक आतंकी का नाम शाहिद कुट्टे था, जिसके पिता का नाम मोहम्मद यूसुफ कुट्टे है। शाहिद शोपियां के चोटिपोरा कस्बे के हीरपोरा गांव का निवासी था। 8 मार्च 2023 को लश्कर-ए-तैयबा जॉइन करके वह आतंकी बन गया था।
शाहिद 8वीं तक पढ़ा है और लश्कर जॉइन करने से पहले पशुपालन करता था। डेनिश रिजॉर्ट में हुई गोलीबारी में उसका नाम आया था। 18 मई 2024 को हीरपोरा, शोपियां में भाजपा सरपंच की हत्या उसी ने की थी। 3 फरवरी 2025 को बेहिबाग कुलगाम में कर्मियों की हत्या मामले में वह आरोपी था।
मारा गया दूसरा आतंकवादी अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार था। वह वंडुना मेलहोरा, शोपियां का निवासी था। 18 अक्टूबर 2024 को उसने लश्कर जॉइन किया था। वाची, शोपियां में मजदूर की हत्या का आरोपी था। तीसरा आतंकवादी अदनान मेलहुरा का निवासी था। उसने ग्रेजुएशन की थी, लेकिन वह आतंकी बन गया था।
संबंधित खबरें
बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का दिया आदेश, 10 दिन की दी मोहलत
5 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
55 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
59 mins agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
1 hr agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
2 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines