हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu&Kashmir: श्रीनगर से NIA ने आतंकियों के 2 मददगारों को पकड़ा, घाटी में रच रहे थे बड़ी साजिश

विज्ञापन

Jammu&Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने श्रीनगर से कश्मीरी आतंकवादी समूहों से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर और संचालकों के संपर्क में थे। हथियारों और धन की सप्लाई करने के काम में जुटे थे।

एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुशाइब फैयाज बाबा उर्फ ​​शोएब (20) और हिलाल याकूब देवा उर्फ सेठी सोब (35) के रूप में हुई है। वे जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले थे और लश्कर-ए-तैयबा (LET) और उसके फ्रंटल संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तान स्थित कमांडरों और संचालकों के लिए काम कर रहे थे।

ओवर ग्राउंड वर्कर्स के रूप में कर रहे थे काम

एनआईए की जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित कमांडरों और विभिन्न आतंकवादी संगठनों के सक्रिय सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में थे। वे आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स के रूप में काम कर रहे थे। एक बड़ी साजिश के तहत पाक स्थित कमांडरों और आकाओं के निर्देश पर हथियारों और धन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद की कार्बन डेटिंग पर फैसला रखा सुरक्षित, 21 जुलाई को आएगा आदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें