Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां बड़े पैमाने पर की गईं। पहलगाम हमले के बाद से श्रद्धालुओं के मन में सुरक्षा को लेकर कई सवाल थे, लेकिन यात्रा के पहले दिन ही वह काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह मौके पर ही यात्रा से जुड़ी सभी फॉर्मेलिटी पूरी करा सकते हैं। आज श्रद्धालुओं का एक और जत्था ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ अमरनाथ बाबा की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ है।
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू बेस कैंप और बालटाल बेस कैंप से रवाना हो गया है। देशभर से लोग श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जत्थे में शामिल एक तीर्थयात्री ने कहा कि ‘मैं बंगाल से हूं, हम बहुत खुश हैं। हमें कोई डर नहीं है। हमारी सरकार बहुत अच्छी है। हमारी सेना भी बहुत अच्छी है। हमें डरने की कोई वजह नहीं है।’
जाकर कराएं रजिस्ट्रेशन
तीर्थयात्रियों के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। दूसरी तीर्थयात्री कविता सैनी कहती हैं कि ‘अमरनाथ यात्रा में मैं पहली बार आई हूं। यह अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमें यहीं से अपना मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन मिला। दिल्ली पुलिस और कश्मीर पुलिस ने हमारी बहुत मदद की।’ यानी जिन यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए वहीं पर मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जा रही है।
पहलगाम बेस कैंप से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल एक तीर्थयात्रियों ने व्यवस्थाओं की तारीफ की। उनका कहना है कि सब कुछ भोले बाबा का है। हमारा कुछ भी नहीं है व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।’
एक यात्री जो पंजाब से यहां पहुंचा है, उसका कहना है कि ‘मैं पंजाब के संगरूर से हूं। यह 14वीं बार है, जब मैं अमरनाथ यात्रा के लिए आया हूं। जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा किए गए इंतजाम बहुत अच्छे हैं।’
ये भी पढ़ें: भारत का हर नागरिक 4.8 लाख रुपये का कर्जदार, आम आदमी को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines