Jammu&kashmir: जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सिमरन बाला अचानक पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं। नौशेरा की रहने वाली सिमरन बाला इस साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को क्रैक करने वाली केंद्र शासित प्रदेश की पहली लड़की बन गई हैं। सिमरन ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा में कुल 151 उम्मीदवार पास हुए हैं।
सिमरन ने कहा कि मैं परीक्षा पास करने वाली जम्मू-कश्मीर की अकेली लड़की हूं। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके से होने के नाते मैंने अपने सीमा पार से गोलीबारी देखी है, इससे मुझे प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया है। मुझे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सहायक कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं पूरे जोश के साथ अपना कर्तव्य निभाऊंगी। मेरे परिवार और मेरे पड़ोसियों को मेरी सफलता पर गर्व है।
गांधीनगर से किया ग्रेजुएशन
सिमरन बाला ने बताया कि 10वीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा जम्मू से पूरी की है। फिर गांधीनगर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अंतिम सेमेस्टर में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। सिमरन ने बताया कि मेरी सफलता में मेरे माता-पिता, शिक्षकों और कई लोगों का योगदान है।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीमावर्ती इलाके से हूं
सिमरन ने कहा कि यह एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सीमावर्ती क्षेत्र से हैं या किसी महानगर से हैं। इंटरनेट का युग है। इससे काफी मदद मिलती है।
संघ लोक सेवा आयोग ने 2 जून को सीएपीएफ फाइनल रिजल्ट 2021 की घोषणा की। कुल 151 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।
यह भी पढ़ें: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आज दिल्ली में AAP की महारैली, पार्टी का दावा- एक लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines