Jammu Kashmir: श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा के एक दहशतगर्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकी के पास से चार परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
श्रीनगर पुलिस ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के बटमालू बस स्टैंड से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी की पहचान यासिर अहमद इट्टू के रूप में हुई है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि उसके पास से चार परफ्यूम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए।
यासिर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। श्रीनगर पुलिस ने कहा, “विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/5, आईए अधिनियम की 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 23 के तहत बटमालू पीएस में एफआईआर दर्ज की गई है।”
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ को दी गिरफ्तारी से राहत, गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
2 फरवरी को पुलिस ने पहली बार पकड़ा था परफ्यूम आईईडी
जम्मू पुलिस ने पहली बार घाटी में 2 फरवरी को परफ्यूम IED बरामद किया था। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी थी कि पहली बार हमने घाटी में परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले कभी भी कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया था।
दिलबाग सिंह ने बताया था कि ये बम काफी खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो ये ब्लास्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परफ्यूम IED बरामदगी के बाद हम काफी सतर्क हैं। इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव नतीजे आज
16 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
10 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
12 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
14 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines