Jammu & Kashmir News: जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर से कटरा तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो गई है। भारी मात्रा में लोग इस वंदे भारत ट्रेन सर्विस का लाभ उठा रहे हैं। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने भी मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन में सफर किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर से कटरा तक की सवारी की। उन्होंने श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन ली। वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है।
मालूम हो कि नौगाम रेलवे स्टेशन उधमपुर- श्रीनगर -बारामुल्ला रेलवे लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का एक खास हिस्सा है, जो कश्मीर को जम्मू क्षेत्र और बाकी भारत के साथ जोड़ता है।
वंदे भारत ट्रेन से खुश हैं फारूक अब्दुल्ला
वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बात की। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों और टूरिस्ट को इस ट्रेन से बहुत फायदा होगा। क्योंकि सड़क के रास्ते से यात्रा करना बहुत मुश्किल है और हवाई यात्रा बहुत महंगी होती है। यह ट्रेन बजट में भी है और सुरक्षित भी है। इससे यहां के लोगों को बहुत लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Bihar News: ‘नीतीश सरकार में हुई कुल 65,000 हत्याएं…’, बिहार की कानून व्यवस्था पर लालू का तंज
पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को कटरा रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये दोनों ट्रेन जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री कटरा से श्रीनगर तक सिर्फ 3 घंटे में पहुंच जाएंगे। इससे सफर में लगने वाले समय में 2 से 3 घंटे की कमी आएगी। इन ट्रेनों को खास तौर पर कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु में परिचालन के लिए डिजाइन किया गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
2 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
3 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
13 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines