जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बंद पड़े 7 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की मंजरी दे दी है. बता दें कि इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगभग 50 पर्यटन स्थल टूरिस्ट के लिए बंद कर दिए गए थे. पहलगाम क्षेत्र के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद उपराज्यपाल प्रशासन ने लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया था. जिसके बाद अब 7 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी गई है.
29 सितंबर से फिर खुलेंगे ये पर्यटन स्थल
कश्मीर संभाग में सात पर्यटन स्थल, जिनमें अरु घाटी, राफ्टिंग प्वाइंट यानर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क, कमान पोस्ट और जम्मू संभाग में पांच, जिनमें दागन टॉप, रामबन, कठुआ में धागर, सलाल, रियासी में शिव गुफा शामिल हैं, सोमवार, 29 सितंबर से फिर से खोले दिए जाएंगे.
एक दिन पहले, उपराज्यपाल ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए श्रीनगर के राजभवन में एकीकृत मुख्यालय की एक बैठक की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में सेना के उत्तरी कमांडर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे.
बैठक में लिया गया फैसला
जेके एलजी के कार्यालय ने भी एक्स पर इसे लेकर जानकारी दी है. इसमें कहा गया है, ‘कश्मीर संभाग में सात पर्यटन स्थल जिनमें अरु घाटी, राफ्टिंग प्वाइंट यानर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क, कमान पोस्ट और जम्मू संभाग में पांच शामिल हैं जिनमें दागन टॉप, रामबन, कठुआ में धागर, सलाल में शिव गुफा, रियासी को सोमवार, 29 सितंबर से फिर से खोल दिया जाएगा’.
LG कार्यालय ने आगे कहा, आज की यूएचक्यू बैठक में गहन सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद, मैंने कश्मीर और जम्मू संभाग में और अधिक पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है, जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था’.
यह भी पढ़ें- ‘6000 की भीड़ और महिला कर्मचारियों को जिंदा जलाने की कोशिश’, लद्दाख DGP ने किया खुलासा
LG सिन्हा ने किया लोगों को आमंत्रित
इससे पहले आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व पर्यटन दिवस पर देश भर के पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया.
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि सोजधार इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू होने के बाद, उधमपुर में, खासकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.
अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ रात करीब 8 बजे शुरू हुई जब व्हाइट नाइट कोर के सतर्क जवानों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह से संपर्क स्थापित किया.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines