हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कश्मीर के गुलमर्ग ने ओढ़ी बर्फ की चादर, Internet पर छाया वादियों का नजारा, लोग बोले- 'स्विट्जरलैंड से कम है के'

Jammu & Kashmir Gulmarg Turning Winter Wonderland: कश्मीर के गुलमर्ग ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, इस खूबसूरत नजारे के वीडियो और तस्वीर तेजी से वायरल रही हैं।

विज्ञापन

 Jammu & Kashmir Gulmarg Turning Winter Wonderland: सर्दी के मौसम ने पूरे उत्तर भारत को जकड़ लिया है। कश्मीर से लेकर पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक सर्दी ने अपने पैर पसार लिए हैं। वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर कश्मीर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग कश्मीर को भारत का वॉन्डरलैंड और स्विट्जरलैंड कह रहे हैं।

कश्मीर का दिलकश नजारा

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में कश्मीर का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। ये सभी सोशल मीडिया पोस्ट कश्मीर के गुलमार्ग इलाके की है, जो इस समय बर्फ की चादर ओढ़े हुए है। चारों तरफ दूर-दूर तक सिर्फ बर्फ की सफेदी ही दिखाई दे रही हैं। कई वीडियो में तो लोग कश्मीर के इस दिलकश नजारे का लुत्फ उठाते, इन वादियों में फोटो खिंचवाते और बर्फ के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं कई वीडियो में बर्फ की वजह से कई रास्ते भी बंद दिखे।

विज्ञापन

भारत का स्विट्जरलैंड

कश्मीर के गुलमार्ग की इन वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के दनादन कमेंट आ रहे है। कमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोग इस नजारे को खूबसूरत, लजवाब और गुलमार्ग  को वॉन्डरलैंड बता रहें हैं। वहीं कुछ लोगों ने कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा हैं। वहीं, एक व्यक्ति ने तो इस नजारे को देखते हुए इसे ‘जन्नत’ बताया है।

गुलमर्ग का तापमान

बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, गुलमर्ग का तापमान मौजूदा समय में 0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसी के साथ गुलमर्ग देश का सबसे ठंडा शहर बन गया हैं।

विज्ञापन

मृत मिला मध्यप्रदेश का टूरिस्ट 

हाल ही में एक खबर आई है कि मध्यप्रदेश का एक टूरिस्ट गुलमर्ग में मृत पाया गया है। ये घटना गुलमर्ग में स्थित Ski रिजोर्ट की हट की है। रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले टूरिस्ट की उम्र 75 साल है। जब हट की जमीन पर उन्हें लेटे देखा गया, उसके तुरंत बाद ही उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola