Jammu Kashmir Encounter TRF terrorist killed By security forces in Shopian: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना ने एक आतंकी को गोली मारकर ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ गुरुवार तड़के हुई। इसके बाद से सेना और पुलिस इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चला रही है। मारा गया आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा से जुड़ा था। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।
कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ शोपियां के कैथोहलान इलाके में हुई। सेना को इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। इस पर सेना और पुलिस के जवानों ने मोर्चाबंदी की। जवानों की मूवमेंट देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। तलाश जारी है।
एक दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की दुकान कुर्क
कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी की दुकान कुर्क कर ली। आतंकी इस समय हिरासत में है। उस पर सर्कस वर्कर की टारगेट किलिंग में शामिल होने का आरोप है। द गेम मॉडिफिकेशन प्वाइंट नाम की दुकान का इस्तेमाल बिजबेहरा के वाघामा इलाके के रहने वाले आरोपी उमर अमीन थोकर द्वारा आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
15 दिन पहले कुपवाड़ा में मारे गए थे 5 आतंकी
कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की आड़ में आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। जिन्हें भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। करीब 15 दिन पहले सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में 5 आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। जिसमें तीन आतंकी लश्कर से जुड़े थे।
यह भी पढ़ें: उनकी जीभ क्यों नहीं काट ली गई? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नीतीश कुमार के बयान पर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
11 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
32 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines