Jammu Kashmir Sopore Encounter : जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की खबर है, जिसपर जवानों ने सर्च अभियान तेज कर दिया।
बारामूला के सोपोर में स्थित रामपोरा राजपोरा इलाके में शनिवार को एनकाउंटर हुआ। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया और पूरे इलाके की तलाश ली। इस दौरान आतंकवादियों ने अचानक से सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में फिर खूनी खेल, आतंकियों ने दो VDG की गोली मारकर की हत्या
एक आतंकी ढेर
इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान भारतीय जवानों की गोली एक आतंकवादी को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात होने की वजह से जवानों ने फायरिंग रोक दी। आतंकवादी भाग न सके, इसलिए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Pakistan News: तेल-गैस प्लांट पर 50 आतंकियों ने किया हमला, मोर्टार की चपेट में आकर चार जवानों समेत 6 की मौत
एक हफ्ते में मुठभेड़ की हुई दूसरी घटना
आपको बता दें कि एक हफ्ते में एनकाउंटर की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बारामूला में 8 नवंबर को दो आतंकी मारे गए थे। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से गोला-बारूद और खतरनाक हथियार बरामद किए थे।
संबंधित खबरें
'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
27 mins agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
44 mins ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
1 hr ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
1 hr agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
3 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
4 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
5 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
5 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, 'शर्म करो' के लगे नारे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines