आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: बडगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। कहा जा रहा है कि आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में दो नागरिक घायल भी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना बडगाम में अदालत परिसर के पास हुई। आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखकर अचानक फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर के बाद पुलिस के आला अधिकारी और अन्य सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ-साथ सेना के भी अफसर मौके पर पहुंचे। फिलहाल, इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
आतंकियों के पास से गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि बडगाम जिले में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश कर रही सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी पर गोलीबारी के बाद जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
कश्मीर के एडीजीपी के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। दोनों आतंकवादी पहले हाल ही में हुई मुठभेड़ से बच गए थे।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines