Jammu Kashmir Election 2024 BJP Strategy: जम्मू कश्मीर में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 19 सितंबर को राज्य में पहले चरण का मतदान होगा। चुनाव के चलते जम्मू कश्मीर में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। हालांकि जम्मू कश्मीर की गिनती देश के मुस्लिम बहुल राज्यों में होती है, जहां अल्पसंख्यक आबादी अधिक है। जाहिर है हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने वाली बीजेपी के लिए जीत की राह आसान नहीं होने वाली है। मगर इसके बावजूद बीजेपी जम्मू कश्मीर में सरकार बना सकती है।
त्रिकोणीय रण में चौथा एंगल
जम्मू कश्मीर में बीजेपी के सामने कई चुनौतियां हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यह घाटी में पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में बीजेपी जम्मू कश्मीर में अपना एजेंडा सेट करने में जुटी है। तो वहीं महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है। इसी कड़ी में बीजेपी और पीडीपी को हराने के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से हाथ मिला लिया है। हालांकि जम्मू कश्मीर के इस त्रिकोणीय रण में एक चौथा पहलू भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें- देश में कब लागू होगा एक राष्ट्र, एक चुनाव? NDA 3.0 के 100 दिन पूरे होने पर सामने आया बड़ा अपडेट
90 सीटों का गणित
19 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले तीन चरणों के मतदान में जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। जम्मू की ज्यादातर सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। मगर कश्मीर की कई सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। आखिर क्यों? क्या चुनावी नतीजों के साथ उमर अब्दुल्ला का दावा सच होने वाला है?
सच होगा उमर अब्दुल्ला का दावा?
कुछ दिन पहले उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। उमर अब्दुल्ला का यह दावा सच साबित होता दिखाई दे रहा है। कश्मीर की कई सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है। इन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार घाटी की दोनों बड़ी पार्टियों पीडीपी (PDP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NCP) को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी की स्ट्रैटजी
दरअसल जम्मू में हिंदू आबादी ज्यादा है। वहां बीजेपी आसानी से चुनाव जीत सकती है। अगर बीजेपी जम्मू की 43 सीटों में से 35-40 सीटें भी जीत जाती है तो बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए बीजेपी को कश्मीर की 5-10 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवार बीजेपी के लिए किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। अगर कश्मीर में बीजेपी कोई भी सीट नहीं जीतती है, तो भी निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से बीजेपी सत्ता में आ सकती है।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल के बाद दिल्ली में CM पद के 5 दावेदार कौन? आतिशी, सुनीता, गोपाल राय… किसका दावा सबसे मजबूत
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
44 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines