Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के पहले 5 दिनों में 67,000 से अधिक भक्तों ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कुल 67,566 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं।
बुधवार को बालटाल बेस कैंप और नुनवान बेस कैंप दोनों से 18,354 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इनमें 12 हजार 483 पुरुष, 5 हजार 146 महिलाएं, 457 बच्चे, 266 साधु और 2 साध्वियां शामिल हैं। आने वाले दिनों में और अधिक यात्री मंदिर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली और यूपी में तेज बारिश से सुहाना हुआ मौसम, इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट जारी
तीर्थयात्रियों को मुहैया कराई जा रही आवश्यक चीजें
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, तीर्थयात्रियों को उनकी पूरी यात्रा के दौरान राज्य एजेंसियों और नागरिक विभागों की ओर से सभी आवश्यक चीजें और सुविधाएं उपलब्ध कराकर सहायता की जा रही है।
बताया गया कि पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, अर्धसैनिक बल, स्वास्थ्य, पीडीडी, पीएचई, यूएलबी, सूचना, श्रम, अग्निशमन और आपातकालीन, शिक्षा और पशुपालन समेत सभी विभागों ने अपने कर्मियों की तैनाती से सभी तरह की आवश्यक चीजों की पूर्ति कर रही है।
बयान में कहा गया है कि शिविर निदेशकों की देखरेख में यात्रियों को लंगर, स्वास्थ्य सुविधाएं, पोनीवाला, पित्थूवाला, दांडीवाला समेत सेवा प्रदाताओं की ओर से सहायता सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। बता दें कि 62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines