चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 56.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
जम्मू कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान संपन्न हो गया। लोगों ने बूथों पर जाकर अपने मत का इस्तेमाल किया।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोपोर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते थे कि चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल हो जाए। जम्मू-कश्मीर के सभी लोग चाहते थे कि राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद चुनाव हों, ऐसा नहीं हुआ, पहला कदम चुनाव है। लेकिन इसके बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। इसके लिए इंडिया अलायंस संसद में पीएम मोदी पर दबाव बनाएगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम केंद्र में इंडिया अलायंस की सरकार बनते ही आपका राज्य का दर्जा बहाल कर देंगे। अगर हम चाहते हैं कि यह सेब अमेरिका और जापान तक पहुंचे तो राज्य का दर्जा बहाल करना होगा।
केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों की 26 सीटों पर दूसरे चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक 46.12% मतदान हुआ।
रियासी में वोट डालने के बाद मोहम्मद कालू ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि आगे आएं और अपनी सरकार चुनें। इससे एक अच्छा जीवन मिलेगा। वह अतीत था, कुछ मजबूरियां थीं कि जिसके कारण हम लोगों को बंदूक की नोक पर लेना पड़ता था। यह वह दौर नहीं है। मैं 2004 से शांति से रह रहा हूं। मैं लोकतंत्र में विश्वास करता हूं। लोग जैसे चाहें वैसे रह सकते हैं- वे दाढ़ी रख सकते हैं, टोपी पहन सकते हैं, सलवार-कमीज पहन सकते हैं, चोटी रख सकते हैं। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि वे उस रास्ते को छोड़ दें और मुख्यधारा में आएं, अपनी सरकार बनाएं और शांति से रहें।
जम्मू कश्मीर में आज दूसरे फेज के मतदान चल रहे हैं और तीसरे फेज की वोटिंग के लिए प्रचार शुरू हो गया है। इसके लिए आज कांग्रेस सांसद वोटिंग के बीच ही जम्मू कश्मीर पहुंचे, जहां वे एक चुनावी रैली कर सकते है। इससे पहले वे किसी मतदान केंद्र का दौरा भी कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कहना है कि लोग बड़ी संख्या में वोट करने आ रहे हैं। यह एक इतिहास बन रहा है। हमें बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। चाहे श्रीनगर की घाटी हो, चाहे ऊंची पर्वत चोटियां हों, हर जगह लोग वोट देने के लिए निकल रहे हैं, यहां तक कि उन क्षेत्रों में भी, जहां बहिष्कार के आह्वान होते थे, मतदाताओं में उत्साह है।
श्रीनगर के जिला चुनाव अधिकारी बिलाल मोहिदीन ने मीडिया से बात करते हुए बतया कि जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 932 मतदान केंद्रों पर 7.76 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें हैं, हम अच्छे मतदान प्रतिशत की उम्मीद कर रहे हैं।
विभिन्न देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया को देखने के लिए श्रीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा किया। एस.पी. कॉलेज, चिनार बाग में एक मतदान केंद्र में टीम गई। टीम में अमेरिका, मैक्सिको, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलीपींस के राजनयिक शामिल रहे।
रिटर्निंग ऑफिसर 27-बडगाम अफ़रोज़ा से मीडिया ने वोटिंग के बारे में सवाल किया। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। एक वोटर आया और उसने कहा कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। चिह्नित चुनावी कॉपी की जांच की तो उसके नाम की पर्ची नहीं थी। पीओ ने उससे कुछ पहचान पत्र दिखाने का अनुरोध किया, जिसे देखने के बाद उसे मतदाता पर्ची मिल गई। उसने अब अपना वोट डाल दिया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से एक खास अपील की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि मेरे भाइयों और बहनों, आज दूसरे चरण का मतदान है। बड़ी संख्या में निकल कर अपने हक़, खुशहाली और बरकत के लिए वोट करें – INDIA को वोट करें। आपसे आपका statehood छीन कर भाजपा सरकार ने आपका अपमान और आपके संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ किया है। INDIA को दिया आपका एक-एक वोट भाजपा के बनाए अन्याय के इस चक्रव्यूह को तोड़ कर जम्मू-कश्मीर को खुशहाली की राह पर लाएगा।
जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए। इस दौरान उनके साथ उमर अब्दुल्ला के बेटे ज़हीर अब्दुल्ला और ज़मीर अब्दुल्ला भी मौजूद नजर आए।
जेकेएनसी के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि हम 10 साल से (चुनाव के लिए) इंतजार कर रहे थे, और पहला चरण अच्छा रहा। हमें दूसरे चरण से भी अच्छे मतदान की उम्मीद है… यह भागीदारी भारत सरकार के कारण नहीं है, यह भारत सरकार द्वारा किए गए हर काम के बावजूद है, उन्होंने लोगों को अपमानित किया है, और सरकार की सभी मशीनरी ने लोगों को हिरासत में लिया है और उन्हें परेशान किया है… हां, सभी चुनाव के दिन महत्वपूर्ण हैं। इसमें मेरी व्यक्तिगत हिस्सेदारी है लेकिन सभी चरण महत्वपूर्ण हैं
जम्मू-कश्मीर के 102 वर्षीय वोटर हागी करम दीन भट ने रियासी के एक मतदान केंद्र पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला। वह कहते हैं कि अच्छी सरकार बनेगी तो बहुत काम होंगे। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी, कारोबार स्थापित होगा। सभी आएं और वोट डालें और सभी मतदाताओं से अपील करें कि आओ और वोट करो।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आज दूसरे फेज के मतदान में गांदरबल निर्वाचन क्षेत्र के बागू रामपोरा में एक मतदान केंद्र पर पहले 3 मतदाताओं ने वोट डालने के बाद पौधे लगाए। यहां से जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला पीडीपी के बशीर अहमद मीर से है।
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा कहते हैं कि मैं सभी मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करना चाहता हूं। हम इस बात से बहुत खुश हैं कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र का नाम उनके नाम पर रखा गया है।