Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इस बीच पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने 200 फ्री बिजली, साल में 12 सिलेंडर देने का वादा किया। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन पर महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया।
जानें PDP ने जनता से क्या किया वादा?
पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया। उन्होंने कहा कि वे 200 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे। पानी पर टैक्स खत्म करेंगे और पानी के लिए कोई मीटर नहीं लगेगा। मुफ्ती मोहम्मद सईद स्क्रीम को फिर से लागू करेंगे। गरीबों को मिलने वाला चावल और राशन पर्याप्त नहीं है, इसलिए उन्हें साल में 12 सिलेंडर देंगे। जिनके घर में 1 से 6 सदस्य हैं, उन्हें सिलेंडर का लाभ मिलेगा। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की राशि दोगुना करेंगे।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर चुनाव लड़ने और CM बनने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने क्या दिया जवाब? देखें Video
गठबंधन पर महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनके लिए यह चुनाव सिर्फ राज्य के दर्जे या सीट बंटवारे के लिए नहीं है, बल्कि उनका एक बड़ा लक्ष्य है। वे सम्मान और संकल्प के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन पर कहा कि अलायंस और सीट शेयरिंग तो दूर की बात है। अगर कांग्रेस और एनसी उनकी पार्टी के एजेंडे को अपनाने के लिए तैयार हैं तो वह खुद कहेंगी कि उन्हें सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल
कश्मीर का मुद्दा अधिक महत्वपूर्ण : PDP चीफ
उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए समस्याओं का समाधान सबसे बड़ा मुद्दा है। कश्मीर का मुद्दा किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण है। जब उनकी पार्टी (PDP) ने पहले भी गठबंधन किया तो उनका एक एजेंडा था। जब उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया था तो उनके पास एक एजेंडा था, जिस पर वे सहमत थे, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो रहा है। यह गठबंधन सिर्फ सीट बंटवारे पर हो रहा है। वे कोई भी ऐसा गठबंधन नहीं करेंगी, जिसमें सिर्फ सीट शेयरिंग की बात हो। उनका एजेंडा जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान करना है।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
40 mins ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
54 mins agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
1 hr agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
4 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines