हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu-Kashmir: जवानों ने पुंछ में LoC पर तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए दबोचे, IED-AK47 और ड्रग्स का जखीरा मिला

विज्ञापन
Jammu Kashmir

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से तीन आतंकियों को पकड़ा है। ये तीनों खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर बुधवार की रात घुसपैठ करने की फिराक में थे। सेना के जवानों ने इन पर फायरिंग भी। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

डिफेंस के पीआरओ ने बताया कि जवानों ने एलओसी पर फेंसिंग क्रॉस कर रहे 3-4 आतंकवादियों को रोका। सेना ने आतंकवादियों पर फायरिंग की। 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों के कब्जे से 10 किलो IED, एके 47 समेत भारी मात्रा में असलहे और ड्रग्स बरामद किया गया है।

करमारा के रहने वाले हैं आतंकी

सेना के अनुसार, घुसपैठियों की पहचान मोहम्मद फारुक, मोहम्मद रियाज और मोहम्मद जुबैर के रूप में हुई है। सभी करमारा के रहने वाले हैं। घुसपैठ के दौरान फारुक के पैर में गोली भी लगी है। तीनों को पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स की खेप मिली थी। वे इसकी तस्करी करने वाले थे, लेकिन पकड़े गए। तीनों के पास से एके 47, दो पिस्टल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर, आईईडी और हेरोइन के 20 पैकेट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Best Bakery Case: गुजरात के बेस्ट बेकरी नरसंहार मामले में फैसला टला, अब 2 जून को आएगा आदेश, मारे गए थे 14 लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें