Jammu Kashmir Anti Terrorist Operation : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पिछले 11 घंटे से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आतंक विरोधी अभियान के तहत यह एनकाउंटर जारी है, जहां 2 से 3 आतंकवादी के फंसे होने की सूचना आ रही है। भारतीय सेना, स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम आतंकियों के खिलाफ गोलीबारी कर रही है। जैसे ही सर्दी बढ़ जाती है वैसे ही आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की नापाक कोशिश में जुट जाते हैं।
कश्मीर के कुलगाम जिले में स्थित हदीगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बुधवार देर रात गोलीबारी शुरू हो गई है। पिछले 11 घंटे से दोनों ओर से जमकर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं और वे भागने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पुंछ-राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड, जम्मू में एक आतंकी ढेर
रात के अंधेरे में भागने के फिराक में थे आतंकी
इसे लेकर एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि आतंकियों ने सबसे पहले गोलीबारी की तो इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने फायरिंग की। आतंकवादी रात के अंधेरे में भागने के फिराक में थे, लेकिन उससे पहले भारतीय जवानों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हालांकि, अभी तक आतंकी पकड़े नहीं गए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।
साल का पहला आतंक विरोधी अभियान
साल 2024 का यह पहला आतंक विरोधी अभियान है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में पिछले 2-3 घंटों से गोलीबारी बंद है। आपको बता दें कि भारतीय सेना के साथ-साथ सरकार भी आतंकी विरोधी गतिविधियों को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में सेना की टीम भी आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
28 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines