Amarnath Yatra: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से फिर से शुरू हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चॉपर सेवाएं भी फिर से शुरू कर दीं।
इससे पहले रविवार दोपहर को पहलगाम बेस कैंप से यात्रा दोबारा शुरू हुई। बड़े पैमाने पर बारिश और भूस्खलन के बाद शुक्रवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि यात्रा के लिए दो मार्ग हैं, जिनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल है।
मौसम में सुधार के बाद रविवार को 6491 यात्रियों ने किए दर्शन
रविवार को मौसम में सुधार के बाद 6 हजार 491 तीर्थयात्रियों के एक जत्थे ने अमरनाथ पवित्र गुफा में दर्शन किए। रविवार तक गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले 93 हजार 929 तीर्थयात्रियों में 4,700 पुरुष, 1,456 महिलाएं, 213 बच्चे, 116 साधु और 6 साध्वियां शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक तीर्थयात्रा की व्यवस्था और लगातार बारिश से प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की बहाली की समीक्षा के लिए रविवार को वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की।
लैंडस्लाइड के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे आज बंद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले एक प्रेस नोट में कहा था कि रामबन जिले में सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को बंद रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रविवार को एलजी सिन्हा से बात की और भारी बारिश के कारण शुक्रवार से रुकी अमरनाथ यात्रा के बारे में अपडेट लिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तीर्थयात्रियों को उनकी पूरी यात्रा के दौरान राज्य एजेंसियों और नागरिक विभागों द्वारा सभी आवश्यक चीजें और सुविधाएं उपलब्ध कराकर सहायता की जा रही है। बता दें कि 1 जुलाई से शुरू हुई 62 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines