Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है। हर रोज श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हो रहा है। आज भी पांचवां जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से रवाना हुआ। इस बार यात्रा के लिए ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं। इस जत्थे में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिन्होंने यात्रा का प्लान बना रहे लोगों को मैसेज दिया है।
व्यवस्थाओं से खुश हैं श्रद्धालु
आज अमरनाथ यात्रा का 5वां जत्था रवाना हुआ। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने अपने मन की बात कही। उनमें से एक श्रद्धालु, जो उत्तर प्रदेश से पहुंचा है, वह कहता है कि ‘मैं यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं शांति के लिए प्रार्थना करूंगा। यहां सभी के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।’ साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं सभी तीर्थयात्रियों से बड़ी संख्या में यहां आने का आग्रह करता हूं।’
‘हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता’
इसके अलावा, दिल्ली से आई सारिका ने ANI से बात करते हुए कहा कि ‘मैं यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मैं दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करूंगी।’ भोपाल से आई एक महिला ने कहा कि ‘यहां आकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि हम स्वर्ग में आ गए हों।’ साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि ‘हम बिल्कुल सुरक्षित हैं, हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है।’
बता दें कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई 2025 को हो चुकी है। इसके लिए देशभर से लोग जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। 2 जुलाई को यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था।
ये भी पढ़ें: ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines