Vaishno Devi Shrine Board: (पंकज शर्मा) मां वैष्णो देवी की पवित्र और प्राचीन गुफा के दर्शन के लिए मां वैष्णों देवी के भक्तों हमेशा उत्सुक रहते है। त्योहारों, नवरात्र, दीवाली में कटरा वैष्णों देवी मंदिर में भक्तो की भीड़ लगने लगती है, भीड़ की वजह से भक्त अच्छी तरह से दर्शन नहीं कर पाते है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही यात्रा की संख्या को लेकर चाहते हुए भी श्राइन बोर्ड के लिए सभी को एक साथ दर्शन कराना संभव नहीं है। ऐसे में मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भक्त नवरात्र से वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा का वर्चुअल दर्शन कर सकेंगे। इसी के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्राचीन गुफा के दर्शन के लिए डिजिटल तरीके को अपनाने का सोचा है।
15 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि में केवल 101 रुपये का डिजिटल भुगतान करके वीआर हेडसेट के माध्यम से एक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकते हैं। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्राचीन गुफा की पूजा अर्चना के बाद दरबार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं लेकिन, भीड़ की वजह से प्राचीन गुफा से श्रद्धालुओं को भीतर जाने की अनुमति कम श्रद्धालुओं को मिलती है। फरवरी के महीने में श्रद्धालु कम आते है। जिसमें वैष्णो देवी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा के दर्शन आराम से हो जाते है।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं का सपना साकार करने को लेकर श्राइन बोर्ड डिजिटल कदम उठाने जा रहा है। आने वाले पवित्र शारदीय नवरात्रों में आधार कटरा के साथ ही मां वैष्णो देवी भवन तक पांच स्थानों पर श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के डिजिटल दर्शन करवाने की व्यवस्था श्राइन बोर्ड कर रहा है।
3D कैमरे के जरिए होंगे दर्शन
वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के डिजिटल दर्शन करवाने की व्यवस्था श्राइन बोर्ड कर रहा है। श्रद्धालुओं को डिजिटल के माध्यम से वैष्णों देवी मंदिर के दर्शन कराएं जाएंगे। जिसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आधार शिविर कटरा में बस अड्डा के पास निहारिका कांपलेक्स, कटरा हेलीपैड, धार्मिक अर्धक्वारी मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा के डिजिटल दर्शन करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर इन सभी महत्वपूर्ण स्थान पर श्राइन बोर्ड द्वारा स्टॉल स्थापित किए जा रहे हैं। जहां पवित्र नवरात्रों में श्रद्धालु 3D कैमरे से मां वैष्णो देवी की पवित्र व प्राचीन गुफा के दर्शन कर सकेंगे। इस तकनीकी के जरिए डिजिटल 3D कैमरे से श्रद्धालुओं को महशूस होगा। कि वह मां वैष्णो देवी की गुफा के भीतर प्रवेश कर रहा है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines