Jammu & Kashmir accident: जम्मू-कश्मीर में एक बड़े सड़क हादसे की खबर आई है, यहां के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से 7 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है। ये दर्दनाक हादसा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोजिला दर्रे पर हुआ है। वहीं, हादसे के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनमर्ग पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें- किडनी रैकेट में उछला दिल्ली के अपोलो अस्पताल का नाम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश
हादसे के वक्त गाड़ी में 8 लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले लोग केरल के रहने वाले थे और वह जम्मू-कश्मीर में घूमने आए थे। वहीं, हादसे के वक्त गाड़ी में 8 लोग सवार थे, जिनमें से एक ड्राइवर भी था। इनमें से 7 की मौत हो गई और 1 घायल है, जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनमर्ग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- 24 घंटे तक चेन्नई के मिचौंग तूफान में फंसे रहे मशहूर अभिनेता, ऐसे बचाई गई एक्टर की जान
फिसलकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, केरल के पर्यटक टैक्सी से सोनमर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन जोजिला दर्रे पर पहुंचा तो, यहां सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, यहां 4 की मौत हो चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है।
आए दिन होते हैं हादसे
वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी कुछ महीने पहले एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया था, जहां एक यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी थी, जिसके कारण बस में सवार 36 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। इस बस में करीब 55 लोग सवार थे।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
22 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
24 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
55 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
4 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines