Jalandhar Lok Sabha Bypoll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद आज काउंटिंग का दिन है। 224 सीटों पर काउंटिंग जारी है। इसके साथ ही देश के चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर भी गिनती जारी है। जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। अबतक के रुझानों से लगता है कि आम आदमी पार्टी यहां लोकसभा में अपना खाता खोल सकती है।
सुशील कुमार रिंकू आगे चल रहे हैं
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 11 बजे तक 173538 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल हैं। जालंधर सीट पर 16,21,800 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं, जिसमें से 8,97,154 ने ही वोट डाले। इस तरह वोटर टर्नआउट 54.70% रहा। जिला प्रशासन ने शहर के कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड स्टेट पटवार स्कूल और स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस में काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं।
कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी की हार्ट अटैक से हो गई थी मौत
इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार हैं। AAP से सुशील रिंकू, कांग्रेस से कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा से इंदर इकबाल सिंह अटवाल और अकाली दल-बसपा गठजोड़ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी शामिल हैं। सुशील रिंकू कांग्रेस से MLA रह चुके हैं। वे इस बार AAP से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि जालंधर में उपचुनाव इसलिए करवाया गया, क्योंकि कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
अनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
40 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
4 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
4 hrs agoLIVE: गुजरात के बनासकांठा पहुंचे PM मोदी, BBBRC के एनिमल फार्म का किया दौरा
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines