Jai Ho Song In Paris: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो पीएम मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से आयोजित डिनर का बताया जा रहा है। वीडियो में फ्रांस के सिंगर्स ‘जय हो’ गाते हुए दिख रहे हैं। भारतीय गाने की धुन पर इमैनुएल मैक्रों झूमते दिख रहे हैं। वीडियो में वे चुटकी बजाते भी देखे जा सकते हैं।
फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए पीएम यूएई भी गए थे। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी देश वापस लौट चुके हैं। पीएम मोदी के भारत लौटने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी डिनर की टेबल पर बैठे दिख रहे हैं।
13 और 14 जुलाई को फ्रांस के दौरे पर थे पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने 14 जुलाई यानी फ्रांस के ‘नेशनल डे’ पर पेरिस के लौवर म्यूजियम में डिनर का आयोजन किया गया था। पीएम मोदी गुरुवार (13 जुलाई) को फ्रांस पहुंचे थे। पीएम मोदी सम्मानित अतिथि के रूप में 14 जुलाई 2023 को पेरिस के नेशनल डे पर आयोजित बैस्टिल डे परेड में शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्हें सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। PM मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines