जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। जगदीप धनखड़ का इस्तीफा चौंकाने वाला था। उन्होंने इस्तीफे के पीछे अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा कि वह तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा?
संसद का सत्र चल रहा है, बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच उपराष्ट्रपति का इस्तीफा सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। विपक्ष इसे भी एक मुद्दा बना सकता है, लेकिन सबसे अधिक इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा हो रही है।
हरिवंश नारायण सिंह
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को देश का अगला उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है क्योंकि उनके पास राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने का अच्छा अनुभव है। वह JDU के कोटे से राज्यसभा सांसद हैं और JDU इस वक्त NDA के साथ है। इसके साथ ही बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने वाला है।
नीतीश कुमार
वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। इसके जरिए बीजेपी, बिहार में चुनाव में फायदा लेने की कोशिश कर सकती है। नीतीश कुमार का लंबा राजनीतिक करियर है। सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का नाम ट्रेंड कर रहा है।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आरिफ मोहम्मद खान, मनोज सिन्हा भी उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। हालांकि यह सब सिर्फ कयास ही हैं। असल में अगला उपराष्ट्रपति कौन बनेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखे पत्र में बताई वजह
कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा देने वालों में जगदीप धनखड़ अकेले नहीं हैं, बल्कि इससे पहले उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने 1969 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ दिया था। वहीं उपराष्ट्रपति आर. वेंकटरमण ने राष्ट्रपति पद के लिए नामित किए जाने के बाद जुलाई 1987 में इस्तीफा दे दिया था।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
11 mins ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines