Jagdeep Dhankhar Resigns inside story: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देते समय जिन हेल्थ प्रॉब्लम्स का जिक्र किया, वो इस साल मार्च में सामने आईं थीं। जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द के चलते AIIMS में दाखिल करवाया गया था। डॉ. राजीव नारंग के नेतृत्व में Cardiac Disease बीमारी का इलाज चला। क्रिटिकल केयर यूनिट में ट्रीटमेंट के दौरान उनकी सर्जरी हुई। उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया और उनकी हालत स्थिर बताई। तीन दिन बाद हालत स्थिर होने पर जगदीप धनखड़ को AIIMS से छुट्टी मिली।
यह था 9 मार्च की सुबह का ट्वीट
इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने क्या लिखा?
जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिए इस्तीफा पत्र में लिखा कि उन्होंने यह फैसला मौजूदा स्वास्थ्य परेशानियों को देखते हुए लिया है। संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार हेल्थ को प्रॉयोरिटी देते हुए वह तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देते हैं। इस्तीफे में जगदीप धनकड़ ने राष्ट्रपति, पीएम मोदी और मंत्रिपरिषद को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
यह भी पढ़ें: कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव, क्या है प्रक्रिया, ये योग्यताएं होनी हैं जरुरी?
जगदीप धनखड़ को पहले हुई थी पद से हटाने की कोशिश
जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने की कोशिश विपक्ष ने पिछले साल की थी। इंडिया गठबंधन ने धनखड़ पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि राज्यसभा के माननीय सभापति पक्षपातपूर्ण तरीके से उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करते है। गठबंधन के सभी घटक दलों के पास उनके ख़िलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
यह भी पढ़ें: इस्तीफा देने से एक दिन पहले जगदीप धनखड़ ने नेताओं से की थी ये अपील, अब छोड़ दिया पद
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines