जगदीप धनखड़ ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया और यह स्वीकार भी कर लिया गया है। जगदीप धनखड़ का विदाई भाषण भी नहीं हुआ और इस मामले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है, साथ ही नए उपराष्ट्रपति के संभावित नामों की चर्चा भी जोर-शोर से शुरू हो गई है।
बीजेपी के कई नेता हुए असहज
कहा जा रहा है कि धनखड़ विपक्ष के प्रति हाल के दिनों में अचानक नरम हो गए थे। जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग का प्रस्ताव उन्होंने जिस तेजी से स्वीकार किया, उसने सत्ता पक्ष को चौंका दिया। बताया जाता है कि बीजेपी नेतृत्व को इसकी भनक तक नहीं थी और पार्टी के कई नेता इससे असहज हो गए थे।
सूत्रों के मुताबिक, धनखड़ बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू की अनुपस्थिति से भी नाराज थे। यही बात उनके फैसले की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
धनखड़ के इस्तीफे पर पीएम मोदी का पोस्ट
21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया और पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया। अगले दिन उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर लिखा कि “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
यह भी पढ़ें : ‘2027 में छोड़ूंगा, किसान डरता नहीं…’ इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ के ये वीडियो वायरल
वहीं, विपक्ष इस मामले पर लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “पिछले 15 घंटे का घटनाक्रम बहुत आश्चर्यजनक है। भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया और आनन-फानन में इसे स्वीकार भी कर लिया गया। अगर वे इसका उल्लेख करें कि परिस्थितियां क्या थीं, तो जो सच्चाई है, वह 146 करोड़ भारतीय जान पाएंगे।”
संबंधित खबरें
मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
24 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
52 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
56 mins agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines