इजरायल ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है। इजरायल ने पाकिस्तान द्वारा चलाये जा रहे इन्फॉर्मेशन युद्ध की हवा निकाल दी है। पाकिस्तान द्वारा एक भारतीय सैन्य अधिकारी पर गलत टिप्पणी के बाद इजरायल ने ट्वीट करके पाकिस्तान को जवाब दिया। इजरायल की ओर से कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इतने मधुर हैं कि हेटर्स इन्हें तोड़ने के प्रयास में सफल नहीं होंगे।
पाकिस्तान ने इजरायल की महिला सैन्य अधिकारी को जोड़कर एक फर्जी मामला बनाने की कोशिश की थी, लेकिन पाकिस्तान के इस फेक प्रोपेगेंडा पर इजरायल ने करारा जवाब दिया और कहा कि इजरायल और भारत के बीच रिश्ता इतना मजबूत है कि नफरत करने वाले इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। वे चाहे जितनी मर्जी फर्जी खबरों का सहारा ले लें, लेकिन उनका हरकतें काम नहीं करेंगी।
भारत को मिला पाकिस्तान के खिलाफ समर्थन
बता दें कि भारत में घुसकर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 भारतीय टूरिस्टों की हत्या कर दी। पहलगाम की बैसरन घाटी में एन्जॉय करके टूरिस्टों को आतंकियों ने चुन-चुन कर गोलियां मारी। पाकिस्तान और आतंकियों की इस कायराना हरकत से भारत भड़का हुआ है और आतंकियों से 27 जानों का बदला लेना चाहता है। पाकिस्तान को सबक सिखाने का संकल्प ले चुका है।
भारत ने पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग की है। साथ ही पाकिस्तान भारत के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहता है। भारत के इस फैसले का समर्थन दुनियाभर के देशों ने भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी तीनों सेनाओं को पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कार्रवाई का तरीका, समय और दिन सेनाएं खुद तय करेंगी।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बड़े फैसले
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले से भड़के भारत ने पाकिस्तान को अपना आक्रामक रुख दिखाया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करके उन्हें भारत से निकाल दिया और अटारी बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया। पाकिस्तान के साथ 1960 से चल रही सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
16 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines