Operation Ajay: ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजरायल से 274 भारतीय नागरिकों को लेकर चौथी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर चुकी है। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने, हवाई अड्डे पर भारतीय यात्रियों को तिरंगा देकर उनका स्वागत किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों को, इजरायल से निकालने के लिए और फ्लाइट जाएंगी। वीके सिंह का कहना है कि यह चौथी फ्लाइट है, हम कुछ कारणों से और अधिक फ्लाइट की उम्मीद कर रहे हैं।
‘घबराने की कोई जरूरत नहीं’
उन्होंने लोगों से न घबराने और निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि सोमवार को एक और फ्लाइट आएगी। सिंह ने कहा कि कल एक और फ्लाइट आ रही है। हम तब तक फ्लाइट चलाते रहेंगे, जब तक कि रजिस्ट्रेशन करा चुके सभी लोगों को बाहर नहीं निकाल लिया जाता। सिंह का कहना है कि यह ऑपरेशन बहुत अच्छा चल रहा है, मेरा संदेश यही होगा कि आप जहां हैं वहीं रहें हैं और निर्देशों का पालन करें, घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
‘ऑपरेशन अजय’ के लिए दिया धन्यवाद
भारतीय यात्रियों ने कहा कि इजराइल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, ऐसे में हम, ‘ऑपरेशन अजय’ चलाकर भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद देते हैं।बता दें कि इजरायल में लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया गया था, जिसके लिए भारतीयों का रजिस्ट्रेशन गुरुवार से शुरू हो गया। युद्ध में अब तक जिसमें 1,300 से अधिक इजरायली मारे गए, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे, क्योंकि हमास आतंकवादियों की लहरों ने सीमा का उल्लंघन किया था। इजरायल की जवाबी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 1,000 से अधिक फिलिस्तानी भी मारे गए। (एएनआई)
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines