Israel-Hamas War Latest Update: इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध से आए दिन दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आती हैं। हालांकि इसी बीच इजरायली सेना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। राहत कैंपों में मासूमों पर बम बरसाने के बाद इजरायली सेना ने एक घायल शख्स को जीप की बोनट पर बांधकर इलाके की परेड करवाई है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने इजरायली सेना के सभी झूठे वादों की पोल खोल दी है।
वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि ये तस्वीर पश्चिमी तट पर इजरायल के कब्जे वाले शहर जेनिन की है। शनिवार को इजरायली सेना ने फिलिस्तीन के एक घायल नागरिक को जीप की बोनट पर बांध लिया और उसे पूरे इलाके में घुमाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद इजरायली सरकार हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एंबुलेंस को किया नजरअंदाज
खबरों की मानें तो जीप की बोनट पर बंधे इस घायल फिलिस्तीनी नागरिक का नाम मुजाहिद आजमी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मुजाहिद इजरायली सेना की जीप के बोनट से बंधा हुआ है। वहीं जीप एंबुलेंस को पार करके आगे चली जा रही है। इस मामले पर सफाई देते हुए इजरायली सेना ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों पर गेलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक संदिग्ध घायल हो गया। सेना ने उसे धर दबोचा।
इजरायल ने शुरू की जांच
हालांकि इजरायल ने भी सैन्य बलों की दरिंदगी को गलत करार दिया है। इजरायल का कहना है कि सैनिकों ने सैन्य प्रोटोकॉल का उल्लघंन किया है। घायल व्यक्ति को जीप में बांधकर ले जाना सही नहीं है। इस घटना की जांच की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुजाहिद को इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
परिवार ने बताई सच्चाई
मुजाहिद के परिवार की मानें तो छापेमारी के दौरान इजरायली सेना ने इस घटना को अंजाम दिया। मुजाहिद को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में इजरायली सुरक्षा बलों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें मुजाहिद घायल हो गया। परिवार ने एंबुलेंस बुलाने की मांग की तो सैन्य बलों ने उसे जीप की बोनट से बांध लिया और अपने साथ ले गए।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
4 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
7 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines