नई दिल्ली: चेन्नई पुलिस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (ISIS) के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स के पास से आईएसआईएस के पर्चे और बम बनाने वाली बुकलेट बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को तीनों लोगों एक चौकी से बचकर भाग रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को ट्रेस किया। पुलिसकर्मियों में से एक ने उनके बैग को पकड़ लिया, जिसमें कथित तौर पर आईएसआईएस का पर्चा और बम बनाने वाले नोट थे। कहा जा रहा है कि नोट में YouTube ट्यूटोरियल वीडियो से बम बनाने के लिए आवश्यक सामानों का विवरण नोट कर लिखा गया था।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें ट्रैक करने के लिए उनकी मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (1) (B) (नफरत को बढ़ावा देने के इरादे से किया गया प्रकाशन) और 505 (2) (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत नागूर मीरान को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए दो अन्य को हिरासत में लिया। आगे की जांच चल रही है।
बता दें कि इससे पहले पुलिस ने सितंबर में आईएसआईएस के एक संदिग्ध शकुल हमीद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चेन्नई से गिरफ्तार किया था। कहा गया था कि संदिग्ध को आतंकवादी संगठन की ओर से धन प्राप्त करने, शहर में अपनी उपस्थिति स्थापित करने और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हमले करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बताया गया था कि हमीद उन नौ लोगों में शामिल है, जिन्होंने हमलों की साजिश रची थी। उन्होंने धन जुटाकर एक दर्जन लोगों को सीरिया और इराक जाने में मदद की थी।
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
12 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
13 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
46 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines